जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में तहसील दिवस पर 200 से अधिक शिकायतें हूई दर्ज।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

किच्छा – जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन नगर पालिका सभागार में किया गया। जिसमें फरियादियों द्वारा विद्युत, पेयजल, सड़क निर्माण, राशन कार्ड, सिंचाई, भूमि, समाज कल्याण पेंशन आदि से सम्बन्धित 204 आवेदन व समस्याए रखी। जिसमें से 96 आवेदन पत्रों एवं समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने कहा कि जनता को अनावश्यक जिला मुख्यालय के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसलिए जो समस्या जिस स्तर की है, उस समस्या का उसी स्तर पर निस्तारण हो जाना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नौकरी जनता की सेवा करने के लिए मिली है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सेवाभाव से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपनी समस्याऐं लेकर जो भी व्यक्ति आये, उसकी समस्या को पूरी शालीनता एवं तन्मयता से सुना जाये और समस्याओं का निस्तारण एवं समाधान उचित ढंग से किया जाये। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाल हर आगंतुक संतुष्ट होकर जाये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जनता से मिलने के लिए समय निर्धारित रखे।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत ने किया मेडिकल कॉलेज के ‘क्रिसेण्डो-2026’ का शुभारंभ, बोले—चिकित्सकों का दायित्व उपचार के साथ समाज को जागरूक करना भी।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में जिन समस्याओं का निस्तारण संभव नहीं हो पाया है उन सम्स्याओं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को हस्तगत की जा रहीं हैं, उन सभी समस्याओं का समबद्धता एवं प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। तहसील दिवस में विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि समय-समय पर आयोजित होने वाले तहसील दिवस का जनता को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए, क्योंकि तहसील दिवस में समस्याओं के निस्तारण हेतु दफतरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं और समस्याओं का समाधान मौके पर ही मिलता है। उन्होने कहा कि तहसील दिवस का आयोजन भविष्य मे भी होते रहना चाहिए ताकि जनता को इसका लाभ भविष्य में भी मिलता रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लेखिका श्रेया सिंह की कलम से निकली इंसानियत की पुकार, ‘Whispers of My Soul’ में जिंदगी के अनछुए पहलू।

 

तहसील दिवस में समाज कल्याण विभाग द्वारा 71 पात्र लाभार्थियों की विभिन्न प्रकार की पेंशन मौके पर ही स्वीकृत की गयी। तहसील दिवस में जलभराव, सड़क निर्माण, पेयजल, राशन कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत कनेक्शन, चकबन्दी आदि से सम्बन्धित शिकायतें/समस्याऐं प्रमुखता से रही। इस मौके पर नगर पलिका किच्छा के 18, सिंचाई विभाग के 07, राजस्व विभाग के 55, लोक निर्माण विभाग के 07, समाज कल्याण विभाग के 71, विद्युत विभाग के 09, बाल विकास विभाग के 01, पूर्ति विभाग के 21, एसएलओ विभाग की 05, विकास खण्ड के 09, शिक्षा विभाग के 01 आवेदन/शिकायते प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में हफ्ता वसूली का सनसनीखेज आरोप, बाजार ठेकेदार से मांगे ₹10 हजार साप्ताहिक! जान से मारने की धमकी देने का भी दावा।

 

इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, डीडीओ डा0 महेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल, खण्ड शिक्षा अधिकारी डाॅ0 गुंजन अमरोही, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा, महाप्रबन्धक चंचल बोहरा, डीपीआरओ आरसी त्रिपाठी, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी सहित जनपदस्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।