नाबालिग के साथ मां का दोस्त करता था रेप, मा को भी थी जानकारी, बड़ी बहन ने दर्ज कराई FIR

ख़बर शेयर करें -

नाबालिग के साथ मा का दोस्त करता था रेप, मा को भी थी जानकारी, बड़ी बहन ने दर्ज कराई FIR

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रोफेससर की नाबिलक बेटी से उसकी मां का दोस्त रेप करता था। यह सिलसिला पिछले दो साल से चलता है।

 

 

बेटी के साथ उसका दोस्त रेप करता है इसकी जानकारी होने के बाद भी मां अपने दोस्त को ऐसा करने के लिए नहीं रोकती थी। लेकिन नाबिलग जब इससे परेशान हो गई तो उसने अपनी बड़ी बहन से इसके बारे में बताया, जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन क्रैकडाउन से अपराधियों पर शिकंजा, 5 हजार से अधिक का सत्यापन।

 

 

पुलिस के अनुसार, साहिबाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता लड़की के पिता प्रोफेसर हैं। वहीं पीड़िता की मां पारिवारिक विवाद के चलते अपनी तीन बेटियों के साथ 10 साल से पति से अलग साहिबाबाद क्षेत्र में रह रही है। उसकी दो बड़ी बेटियां नोएडा में जॉब करती हैं, जबकि 14 वर्षीय छोटी बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है।

 

 

आरोपी युवक सिराज टीला मोड़ थानाक्षेत्र के गांव का रहने वाला है और वह पीड़िता की मां का दोस्त है। सिराज का आठ साल से उनके घर पर आना-जाना था। पीड़िता के मुताबिक, दिसंबर 2021 में सिराज ने पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बारे में किसी को भी बताने पर परिवार समेत उसकी हत्या करने की धमकी दी थी। इसके बाद वह अक्सर पीड़िता को हवस का शिकार बनाने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन का काला खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल।

 

 

पीड़िता ने बताया कि सिराज उसकी मां का दोस्त बनकर घर आता था और घर की देखरेख समेत अन्य काम संभालता था। दो साल पहले सिराज ने पहली बार उसके साथ अश्लीलता की थी, तब उसने इसकी शिकायत अपनी मां से की थी, लेकिन मां ने इसे नजर अंदाज कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, SSP का सख्त संदेश—शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई।

 

 

पीड़िता ने कहा कि सिराज 2 साल से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। कुछ दिन पहले भी उसने मां को इसके बारे में बताया था लेकिन मां ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद पीड़िता ने घटना के बारे में अपनी बड़ी बहन को बताया। तब बड़ी बहन उसे लेकर साहिबाबाद थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। किशोरी की बहन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है।