पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल सहित बाइक चोर को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल सहित बाइक चोर को किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

लालकुआ – बीती रात लालकुआं पुलिस को चोरी की घटना का अनावरण करने में कामयाबी मिली। श्रीमती संगीता, सीओ लालकुआं के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री डी0आर0वर्मा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कोतवाली लालकुआं क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ADG की सख्त फटकार के बाद एक्शन मोड में नैनीताल पुलिस—साइबर क्राइम हॉटस्पॉट पर बड़ा प्रहार* *जनपद में एक ही रात में 43 मुकदमे दर्ज, अब तक 49 अभियोग पंजीकृत, ADG डॉ. वी. मुरुगेशन की नाराजगी के बाद IG कुमाऊँ के निर्देशों पर तेज हुई कार्यवाही।

 

 

आपको बता दें कि इन्द्रानगर द्वित्तीय में तपन कुमार सचदेवा के कार्यालय के बाहर खड़ी मो0सा0 संख्या UK04 T 1898 बजाज प्लेटिना अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गयी। जिस संबंध में विक्रम सिंह बोरा पुत्र रतन सिंह बोरा निवासी इंद्रानगर II कार रोड बिन्दूखत्ता लालकुआ की तहरीर के आधार पर थाना लालकुआं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कप्तान मंजुनाथ की अनोखी पहल का अनोखा अंदाज, रामलीला के साथ जागरूकता का मंच* *सेल्फी पॉइंट, शॉर्ट वीडियो और लोकल टीवी चैनलों से साइबर जागरूकता का विस्तार*

 

 

 

उपरोक्त मुकदमे का त्वरित अनावरण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर सक्रिय करने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी खंगालकर पुलिस टीम के अथक प्रयासों से चोरी में संलिप्त अभियुक्त नवीन चन्द्र पुत्र बालादत्त जोशी निवासी इन्द्रानगर II बिन्दुखत्ता, थाना लालकुआं जिला नैनीताल उम्र – 47 वर्ष को चोरी की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद, वनकर्मियों को सिखाए गए जरूरी कौशल।

 

 

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में व0उ0नि0 प्रकाश सिंह मेहरा (द्वित्तीय), कां. चन्द्र शेखर, कां. कमल विष्ट तथा कां. आनन्दपुरी शामिल थे।