सफाई में रोड़ा बने ठेलों पर चला नगर पालिका का डंडा, 10 ठेले जब्त।

सफाई में रोड़ा बने ठेलों पर चला नगर पालिका का डंडा, 10 ठेले जब्त।

सफाई में रोड़ा बने ठेलों पर चला नगर पालिका का डंडा, 10 ठेले जब्त।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। नगर पालिका परिषद रामनगर ने बुधवार, 11 अगस्त को शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ी कार्रवाई की। नगर पालिका की टीम ने MPHIC ग्राउंड से लगी दीवार के किनारे लंबे समय से पड़े ठेलों को हटाया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के छोई स्थित रिजॉर्ट में 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, रिजॉर्ट ट्रेनी कर्मचारी हिरासत में, पर्यटकों की सुरक्षा पर उठे सवाल।

बताया गया कि ये ठेले काफी समय से एक स्थान पर पड़े हुए थे और इनके कारण सफाई व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हो रही थी। नगर पालिका की टीम ने व्यापक अभियान चलाते हुए मौके पर पड़े करीब 10 ठेलों को जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  भू-कानून के उल्लंघन पर धामी सरकार की सख्ती, नैनीताल में सात मामलों में 1.822 हेक्टेयर भूमि सरकारी खाते में दर्ज।

 

 

नगर पालिका की कार्रवाई के बाद मौके पर साफ-सफाई का कार्य भी किया गया। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह अव्यवस्था फैलाने वाले सामान को हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मौत से पहले ब्लैकमेलिंग का आरोप, विवाहिता आत्महत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।

 

 

नगर पालिका की इस कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर लंबे समय से कब्जा जमाए पड़े ठेला संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों ने सफाई व्यवस्था को लेकर की गई इस कार्रवाई का स्वागत किया है।