“उत्तर प्रदेश के भिटिया गांव में किशोरी की रहस्यमयी मौत: विचारात्मक जांच जारी।

“उत्तर प्रदेश के भिटिया गांव में किशोरी की रहस्यमयी मौत: विचारात्मक जांच जारी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली इलाके के भिटिया गांव में स्थित पोखरे में मंगलवार दोपहर एक किशोरी का  शव मिला। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिजनों के मुताबिक, किशोरी शाम को खेत की ओर जाने की बात कहकर निकली थी। सुबह वह लोग गुमशुदगी का तहरीर देने के लिए बांसी कोतवाली गए थे। इसी बीच लाश मिलने की सूचना मिली।

क्षेत्र के भिटिया गांव निवासी सरहना (15) पुत्री जब्बार सोमवार शाम छह बजे के करीब घर से खेत की ओर गई थी। वह जब देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। परिवार के लोगों ने मंगलवार को सुबह दस बजे बांसी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  ADG की सख्त फटकार के बाद एक्शन मोड में नैनीताल पुलिस—साइबर क्राइम हॉटस्पॉट पर बड़ा प्रहार* *जनपद में एक ही रात में 43 मुकदमे दर्ज, अब तक 49 अभियोग पंजीकृत, ADG डॉ. वी. मुरुगेशन की नाराजगी के बाद IG कुमाऊँ के निर्देशों पर तेज हुई कार्यवाही।

 

 

दो बजे के करीब कोई व्यक्ति शौच के लिए गांव के पश्चिम पोखरे की तरफ गया था, वहां देखा लड़की की लाश पड़ी थी। उसने इसकी सूचना गांव वालों को दी। मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव को देखा तो सरहना के रूप में पहचान हुई।

सूचना पर पहुची बांसी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब्बार का एक बेटा और आठ बेटी है। कुल नौ बच्चे हैं, जिसमें सरहना पांचवें नंबर की पुत्री थी। जब्बार घर पर ही रह कर मेहनत मजदूरी करता है।