ओवरलोड ट्रक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया, बाइक सवार तीन युवक उसके नीचे दब गए, उपचार के दौरान एक युवक की मौत।

ख़बर शेयर करें -

ओवरलोड ट्रक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया, बाइक सवार तीन युवक उसके नीचे दब गए, उपचार के दौरान एक युवक की मौत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हापुड़ जिले के देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नेशनल हाईवे-9 पर काली नदी पुल के पास धान से भरा ओवरलोड ट्रक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान वहां से गुजर रही बाइक सवार तीन युवक उसके नीचे दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस व लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को ट्रक के नीचे से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायलों का अभी भी उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का सख्त एक्शन।

 

 

बाबूगढ़ कस्बा निवासी तीन दोस्त पारस, रचित और राजा सोमवार देर रात एक ही बाइक पर हापुड़ की रामलीला देखने के लिए आ रहे थे। जब वे पुराने एनएच 09 पर काली नदी पुल के पास पहुंचे तो गढ़ से हापुड़ की ओर आ धान से भरे ओवरलोड ट्रक का अचानक टायर फट गया।

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: एआरटीओ ऋषु तिवारी का बड़ा एक्शन, सघन चेकिंग में 30 चालान।

 

अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया और बाइक सवार तीनों युवक उसकी चपेट में आकर बुरी तरह से जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान पारस की मौत हो गई। जबकि रचित और राजा की हालत गंभीर बनी हुई है।देहात थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को हटाकर यातायात खोल दिया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा किया जाएगा।