02 अक्टूबर राष्ट्रीय पर्व को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, हल्द्वानी शहर में बम डिस्पोजल, डॉग स्क्वाड टीम ने चलाया चेकिंग अभियान।

02 अक्टूबर राष्ट्रीय पर्व को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, हल्द्वानी शहर में बम डिस्पोजल, डॉग स्क्वाड टीम ने चलाया चेकिंग अभियान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

02 अक्टूबर 2024 को देशभर में गांधी जयंती एवम् लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत  प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल* द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को सभी थाना क्षेत्र के होटल, ढाबा रेस्टोरेंट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा जनपद बॉर्डर में प्रभावी चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ के प्राकृतिक पर्यावरण की विशेषताओं से रूबरू हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी, फील्ड भ्रमण कर सीखा वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ।

 

 

 

निर्देशानुसार थाना पुलिस, बीडीएस, डॉग स्क्वायड समेत हल्द्वानी शहर के रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, सार्वजनिक स्थलों में चेकिंग की गई। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई तथा जनता से संदिग्ध गतिविधि की सूचना स्थानीय पुलिस और 112 को देने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें 👉  शिवलालपुर वार्ड नंबर 18 में ट्यूबवेल निर्माण का शिलान्यास, लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद।

 

 

 

*मीडिया सैल*
*(नैनीताल पुलिस)*