नैनीताल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरी महिला को सकुशल रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल।

नैनीताल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरी महिला को सकुशल रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल।

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

दिनांक 05.01.2024 को कोतवाली भवाली को डॉयल 112 से भवाली सेनिटोरियम के पास एक महिला के खाई में गिर जाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली  हरपाल सिंह द्वारा सहायता हेतु पुलिस फोर्स को तत्काल मौके हेतु रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शासन ने अहमद नदीम को सौंपी नैनीताल की सूचना व्यवस्था की कमान, जिला सूचना अधिकारी का मिला अतिरिक्त प्रभार।

 

 

 

मौके पर पहुंचे पुलिस बल द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से उक्त महिला को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु सी0एच0सी0 भवाली भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमें सक्रिय।

 

 

 

ज्ञात हुआ कि महिला निवासी रेहड़ भवाली उम्र 40 वर्ष है, जो लकड़ी लेने गई थी तथा पैर फिसलने से खाई में गिर गई।