नो पार्किंग जोन में नैनीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई, 34 वाहन चालकों के खिलाफ चालान।

नो पार्किंग जोन में नैनीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई, 34 वाहन चालकों के खिलाफ चालान।

नो पार्किंग जोन में नैनीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई, 34 वाहन चालकों के खिलाफ चालान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस लगातार नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में रिक्शा स्टैंड मल्लीताल और भवाली क्षेत्र में अभियान चलाकर पुलिस ने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर जैमर लगाए और क्रेन की मदद से उन्हें हटवाया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

इस कार्रवाई के तहत 34 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया। यह कदम मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति को रोकने और आवागमन को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहनों को सिर्फ निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। अन्यथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल, बिजली, सिंचाई और जर्जर स्कूलों का मुद्दा उठा, जनसभा में रामपाल सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

नैनीताल पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहे और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।