“अतिथि देवो भवः” की भावना को आत्मसात करती नैनीताल पुलिस, चिलचिलाती धूप में भी पर्यटकों की सेवा में डटी पुलिस।

"अतिथि देवो भवः" की भावना को आत्मसात करती नैनीताल पुलिस, चिलचिलाती धूप में भी पर्यटकों की सेवा में डटी पुलिस।
ख़बर शेयर करें -

“अतिथि देवो भवः” की भावना को आत्मसात करती नैनीताल पुलिस, चिलचिलाती धूप में भी पर्यटकों की सेवा में डटी पुलिस।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। गर्मी की छुट्टियों और वीकेंड के चलते नैनीताल जनपद में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देशभर से लोग नैनीताल, कैची धाम, भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर जैसे पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। वहीं, चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद नैनीताल पुलिस ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना को आत्मसात करते हुए सेवा और सुरक्षा में जुटी हुई है

यह भी पढ़ें 👉  ‘अभिव्यंजना 5.0’ में साहित्य की अलख, मुख्यमंत्री धामी बोले— कवि समाज को नई दिशा देने वाले पथप्रदर्शक।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में आज दिनांक 20 अप्रैल 2025 को वीकेंड ट्रैफिक प्रेशर को देखते हुए विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है। नैनीताल, भवाली, भीमताल, कैची धाम और काठगोदाम जैसे प्रमुख स्थानों पर सुगम और निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारी व जवान हर चौराहे और मुख्य मोड़ पर तैनात हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आपदा मित्रों और महिला दल को मिला अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, आपात स्थिति से निपटने के दिए गुर।

एसएसपी मीणा ने बताया कि,

हमारा उद्देश्य है कि आने वाले हर पर्यटक को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुखद अनुभव मिले। नैनीताल पुलिस उनकी सेवा और सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि जहां-जहां यातायात दबाव के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, वहां पुलिस लगातार ट्रैफिक को नियंत्रित करने में लगी हुई है

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*

नैनीताल पुलिस की तत्परता और मुलायम व्यवहार से न केवल पर्यटक संतुष्ट हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित हो रहा है कि जनपद की छवि एक स्वागतशील और सुरक्षित पर्यटन स्थल के रूप में बनी रहे।