नैनीताल पुलिस का जागरूकता अभियान: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई साइबर क्राइम, नशे और यातायात नियमों की जानकारी।

नैनीताल पुलिस का जागरूकता अभियान: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई साइबर क्राइम, नशे और यातायात नियमों की जानकारी।

नैनीताल पुलिस का जागरूकता अभियान: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई साइबर क्राइम, नशे और यातायात नियमों की जानकारी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। तल्लीताल पुलिस ने एक विशेष जागरूकता अभियान चलाकर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। यह अभियान थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री रमेश बोरा के निर्देशन में अपर उपनिरीक्षक अंजुला जॉन और उनकी पुलिस टीम द्वारा आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद।

महत्वपूर्ण जानकारी दी गई:
इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों पर चर्चा की और सभी को सलाह दी कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की तत्काल सूचना हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कप्तान मंजुनाथ की अनोखी पहल का अनोखा अंदाज, रामलीला के साथ जागरूकता का मंच* *सेल्फी पॉइंट, शॉर्ट वीडियो और लोकल टीवी चैनलों से साइबर जागरूकता का विस्तार*

इसके अलावा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने, नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और नाबालिगों को नशे से दूर रखने के उपायों पर जानकारी दी गई। यातायात नियमों के पालन के महत्व पर भी जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप! रामनगर में बड़ा खेल बेनकाब, कालातीत लीज की जमीन पर निर्माण से मचा हड़कंप!।

पुलिस टीम:
🔹 अपर उपनिरीक्षक अंजुला जॉन
🔹 कांस्टेबल अमित कुमार
🔹 कांस्टेबल राहुल कुमारनैनीताल पुलिस द्वारा इस तरह के जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं, जिससे समाज को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाया जा सके।

मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस