उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान से नंदन सिंह नेगी हुए सम्मानित। 

उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान से नंदन सिंह नेगी हुए सम्मानित। 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून। डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में आज नंदन सिंह नेगी  को लेजर रन मॉडर्न पेंटाथलन में राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट एवम वर्ल्ड चैम्पियनशिप में चौथा स्थान प्राप्त करने पर उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने नंदन सिंह नेगी को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र संघ चुनाव के नामांकन में पुलिस का सख्त पहरा, SSP खुद मैदान में उतरे; हुड़दंग और अव्यवस्था पर रहेगी पैनी नजर।

 

 

कार्यक्रम का आयोजन देहरादून में हुआ, जहां खिलाड़ियों की उपलब्धियों और योगदानों की सराहना की गई। उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान नंदन सिंह नेगी की कड़ी मेहनत, समर्पण और समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मान्यता देने के लिए प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार।

 

 

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने खिलाड़ियों  को सम्मानित करते हुए कहा, “यह सम्मान हमारे राज्य के उन सभी व्यक्तियों को समर्पित है जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की उपलब्धियाँ हमें गर्व महसूस कराती हैं और हमें प्रेरित करती हैं।”

 

यह भी पढ़ें 👉  खताड़ी में मीट और मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, छह कारोबारियों को नोटिस।

 

इस सम्मान के लिए खिलाड़ियों  ने आयोजकों और सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया और कहा, “यह पुरस्कार मेरे लिए एक बड़ी प्रेरणा है और मुझे अपने कार्यों को और भी अधिक समर्पण और उत्साह के साथ करने के लिए प्रोत्साहित करता है।”

 

इस अवसर पर कई प्रमुख गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार और समाजसेवी उपस्थित थे,