“नशा मुक्त देवभूमि: रामनगर में गांजा बरामद, पुलिस की सशक्त कदमबद्धता।

“नशा मुक्त देवभूमि: रामनगर में गांजा बरामद, पुलिस की सशक्त कदमबद्धता।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

धारा – 8/20/60 एऩ0डी0पी0एस0 एक्ट
दिनांक घटना- 17.02.24
दिनांक सूचना- 17.02.24
घटनास्थल- पीपलसाना गांव के मन्दिर के पास पीरूमदारा रामनगर
वादी- उ0नि0 राजेश जोशी
गिरफ्तार अभियुक्तगण – रघुवीर सिंह पुत्र गंगाचरन नि0 बंदेशा स्टोन क्रेशर के पीछे पीरूमदारा रामनगर नैनी0
बरामदगी का विवरण एक कट्टे मे कुल 06 किलो गांजा
मो0सा0 नं0 UP 17- 5283

 

 

संक्षिप्त विवरण- माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तराखण्ड के वर्ष 2025 तक नशा मुक्त देवभूमि अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद नैनीताल के आदेशों के अनुपालन तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हल्द्वानी के निर्देशन, श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय रामनगर के मार्ग दर्शन व श्री अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत स्थानीय पुलिस टीम द्वारा बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 01 अभि0 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मो0सा0 नं0 UP 17- 5283 मे एक कट्टे मे कुल 06 किलो गांजा बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के कई शहरों में SSP का एक्शन, रामनगर में कथित सट्टा-जुआ और कच्ची शराब पर कार्रवाई का इंतजार! दिवाली से पहले उठे सवाल।

 

 

 

उक्त घटना में पुलिस टीम पीरूमदारा क्षेत्र मे सघन चैकिंग में मामूर थी, जब उक्त पुलिस टीम ग्राम पीपलसाना मे चैकिंग करते हुए पहुँची तो पीपलसाना ग्राम मे एक मो0सा0 पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिखा जिसने गाड़ी की टंकी पर एक कट्टा रखा था जो हम पुलिसकर्मियो को देखकर वापस मुढकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे मौके पर ही चैक किया तो उसके मो0सा0 की टंकी पर उक्त कट्टे को चैक किया जिसके अन्दर पत्तीनुमा ढलीनुमा हरे रंग का पदार्थ बरामद हुआ जो गांजा था उक्त गांजे को तोला गया तो कुल वजन 06 किलो ग्राम था ।

यह भी पढ़ें 👉  राज्याभिषेक की खुशियों से वनवास के दुख तक, ढिकुली की रामलीला में भावनाओं का सैलाब।

 

 

 

अभि0 का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रघुवीर सिंह पुत्र गंगाचरन नि0 बंदेशा स्टोन क्रेशर के पीछे पीरूमदारा रामनगर नैनी0 बताया। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।
विवेचक – उ0नि0 राजवीर सिंह नेगी कोतवाली रामनगर नैनी0
गिरफ्तारी टीम 1. व0उ0नि0 प्रथम  मौ0 यूनुस कोतवाली रामनगर

यह भी पढ़ें 👉  बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर, 21 वर्षीय युवक गंभीर; मौके पर पहुंचे एसपी सिटी।

 

2.उ0नि0 राजेश जोशी
3.का0 विनीत चौहान
4.का0 कविन्द्र सिंह