यातायात अनुशासन से समझौता नहीं — SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी की चेतावनी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन प्रेसर हॉर्न लगे 47 छोटे-बड़े वाहन चालकों के चालान, Rs. 47,000 वसूला।

यातायात अनुशासन से समझौता नहीं — SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी की चेतावनी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन प्रेसर हॉर्न लगे 47 छोटे-बड़े वाहन चालकों के चालान, Rs. 47,000 वसूला।
ख़बर शेयर करें -

यातायात अनुशासन से समझौता नहीं — SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी की चेतावनी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन
प्रेसर हॉर्न लगे 47 छोटे-बड़े वाहन चालकों के चालान, Rs. 47,000 वसूला।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल जिले में यातायात अनुशासन को सख्ती से लागू करने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस और सीपीयू टीमों द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  होली-रमजान पर अलर्ट, हुड़दंग व जबरन रंग पर कड़ी नजर; ड्यूटी में अनावश्यक मोबाइल पर लगाम — “काम नहीं तो दाम नहीं” सराहनीय कार्य व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 39 पुलिसकर्मी और मेधावी बच्चे सम्मानित।

इसी क्रम में पिछले दो दिनों के दौरान निरीक्षक यातायात हल्द्वानी महेश चंद्रा ने हल्द्वानी शहर में प्रेसर हॉर्न का प्रयोग करने वाले 47 वाहन चालकों के चालान काटे और ₹47,000 संयोजन शुल्क जमा कराया।
मौके पर ही सभी वाहनों से प्रेसर हॉर्न उतारकर ज़ब्त कर लिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में प्लास्टिक पर सख्ती, 6 कुंतल पॉलिथीन जब्त, 1 लाख का चालान

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट कहा कि प्रेसर हॉर्न पूरी तरह प्रतिबंधित हैं, यह न केवल कानून के विरुद्ध है बल्कि आमजन को भारी परेशानी पहुंचाता है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, वन एवं जल संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय

नैनीताल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अवैध हॉर्न का उपयोग न करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग दें।

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस