SSP नैनीताल के निर्देश पर सभी थानों में मंगलवार परेड का आयोजन, फिटनेस और स्मार्ट पुलिसिंग पर विशेष जोर।

SSP नैनीताल के निर्देश पर सभी थानों में मंगलवार परेड का आयोजन, फिटनेस और स्मार्ट पुलिसिंग पर विशेष जोर।

SSP नैनीताल के निर्देश पर सभी थानों में मंगलवार परेड का आयोजन, फिटनेस और स्मार्ट पुलिसिंग पर विशेष जोर।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर मंगलवार को जनपद के सभी थानों में परेड एवं शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया। एसएसपी द्वारा जवानों की फिटनेस, टर्नआउट, तथा स्मार्ट पुलिसिंग पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रत्येक मंगलवार को परेड आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में आज दिनांक 18.11.2025 को कोतवाली हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर, मल्लीताल, कालाढूंगी, मुखानी, काठगोदाम, चोरगलिया, तल्लीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर और बेतालघाट में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में नियमित परेड आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों को शस्त्र हैंडलिंग का गहन अभ्यास कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

हल्द्वानी क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र तथा पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कुमार कत्याल ने परेड में प्रतिभाग कर जवानों का मनोबल बढ़ाया और फिटनेस से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इसके अलावा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी व क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल ने मुखानी और लालकुआं में जवानों को परेड व शस्त्राभ्यास कराया।

यह भी पढ़ें 👉  "गरीबों के आशियाने उजड़े, अब ताहिर की भूमिका पर उठे सवाल! पूछड़ी के सरकारी जमीन के कथित खेल का मास्टरमाइंड कौन?"

परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने कोतवाली हल्द्वानी के भोजनालय का निरीक्षण कर जवानों के साथ भोजन भी चखा और भोजन की गुणवत्ता को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी की ओर IPS प्रहलाद नारायण मीणा, फेसबुक पर साझा किया उत्तराखंड के लिए भावुक संदेश, उत्तराखंड में बनाई पहचान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण में उप निदेशक की संभाली कमान, IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई पारी।

— मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस