रामनगर में 9 CSC सेंटरों पर कार्रवाई, एक सीज़—दो निरस्त, रिकॉर्ड जब्त।

रामनगर में 9 CSC सेंटरों पर कार्रवाई, एक सीज़—दो निरस्त, रिकॉर्ड जब्त।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, 19 नवंबर 2025।
जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों पर आज उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा रामनगर क्षेत्र के विभिन्न जन सेवा केंद्रों (CSC) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों में गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं, जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव संरक्षण की आवाज बने मीडिया, कॉर्बेट की वर्कशॉप में जिम्मेदार रिपोर्टिंग पर जोर।

घास मंडी स्थित एक CSC केंद्र में अनियमितता मिलने पर टीम ने उसका पूरा रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया। इस केंद्र को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी प्रकार गूलरघाटी में संचालित एक CSC सेंटर को अनियमित संचालन के कारण मौके पर ही सील कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

कानिया क्षेत्र में संचालित एक CSC केंद्र, जो सावलदे की लोकेशन आईडी पर संचालित होना चाहिए था, उसे अन्य स्थान पर चलते हुए पाया गया। इस पर भी निरस्तीकरण की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू पर हमला, दो दिन बाद आरोपी बैराज में नहाते गिरफ्तार।

आज की कार्रवाई के तहत कुल 9 CSC केंद्रों पर विभागीय टीम ने आवश्यक दंडात्मक व प्रशासनिक कार्रवाइयाँ कीं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जन सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।