एनयूजे-आई रामनगर: डॉ. जफर सैफी नगराध्यक्ष, चन्द्रशेखर जोशी महासचिव मनोनीत, बधाइयों का तांता।

ख़बर शेयर करें -

एनयूजे-आई रामनगर: डॉ. जफर सैफी नगराध्यक्ष, चन्द्रशेखर जोशी महासचिव मनोनीत, बधाइयों का तांता।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर।
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) [एनयूजे-आई], उत्तराखंड की रामनगर इकाई के लिए डॉ. जफर सैफी को नगराध्यक्ष तथा चन्द्रशेखर जोशी को नगर महासचिव पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन प्रदेश मुख्य संरक्षक संजय तलवार, प्रदेशाध्यक्ष सुनील दत्त पांडे, प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन जोशी, राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी एवं कुमाऊँ मंडल प्रभारी दिनेश जोशी की संस्तुति पर नैनीताल जिलाध्यक्ष अफजल हुसैन फौजी के निर्देशानुसार जिला महासचिव राजू पांडे द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार के आरोपों पर मंडी परिषद अध्यक्ष का पलटवार, बताया बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित।

मनोनयन के अवसर पर दोनों पदाधिकारियों से संगठन व पत्रकार हितों के प्रति समर्पित रहते हुए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई। इस अवसर पर संगठन से जुड़े अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  पाटकोट में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का धरना 46वें दिन भी जारी, शासन-प्रशासन से लिखित आश्वासन की मांग पर अड़ी महिलाएं।

बधाई देने वालों में संजय तलवार, सुनील दत्त पांडे, डॉ. नवीन जोशी, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, रामचन्द्र कन्नौजिया, सुनील तलवार, राहुल वर्मा, आदेश त्यागी, शिवा अग्रवाल, बालकृष्ण शास्त्री, प्रमोद बमेठा, सरोज आनंद जोशी, दिनेश जोशी, धमेन्द्र चौधरी, काशीराम सैनी, रियासत पुंडीर, एम. हसनैन, आर.डी. खान, भुवन जोशी, भगवान सिंह गंगोला, कमल जोशी, अनुपम चौहान, अतुल बरतरिया, दिलीप गढ़िया, हर्षनिधि शर्मा, कमल श्रीवास्तव, कंचन वर्मा, ललित जोशी, मुकेश कुमार, नीरू भल्ला, प्रवीन चौपड़ा, रमेश यादव, रिम्पी बिष्ट, सतीश जोशी, शेर सिंह, यू.एस. सिजवाली, विकास झा, विनयशील शर्मा, प्रवीन कपिल, रवि पांडे, आशीष पांडे, हरीश भट्ट, गिरीश पांडे, राजीव अग्रवाल, नावेद सैफी, चन्द्रसेन कश्यप, जुगेश अरोड़ा बंटी, नाजिम सलमान, नितेश जोशी, कैफ खान, विक्की कश्यप, रागिब खान, रूबीना सैफी, फरीद कुरैशी, अनिल पाठक, रोहित भट्ट आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भाई-बहन ने किया स्कूल टॉप: ग्रीनफील्ड अकादमी का 100% रिजल्ट, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में रचा इतिहास।