116वें जन्मदिवस पर शहीद ए आजम भगत सिंह को याद किया।

ख़बर शेयर करें -

116वें जन्मदिवस पर शहीद ए आजम भगत सिंह को याद किया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मसूरी – शहीद भगत सिंह चौक पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों और राजनीतिक दलों के साथ ही सामाजिक संगठनों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 116वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान वक्ताओं ने शहीद भगत सिंह द्वारा भारत की आजादी के लिए किए गए कार्यों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन का अवसर, डीएम ने की नागरिकों से अपील।

 

इस अवसर पर मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि भगत सिंह भारत की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए और उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई में निर्णायक भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  23 वन अपराध... 6 साल से फरार... आखिर जंगल में ही दबोचा गया लकड़ी माफिया! रामनगर वन विभाग का बड़ा एक्शन"

 

 

इस अवसर पर मजदूर नेता आर पी बडोनी ने कहा कि मात्र 23 साल की उम्र में भगत सिंह ने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी आज भी उनकी विचारधारा और सोच के प्रति सभी देशवासियों उन्हें नमन करते हैं उन्होंने कहा कि आज शहीद ए आजम भगत सिंह को सत्ता में बैठे लोग भूलते जा रहे हैं लेकिन उनकी कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा और उनके बताए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ने का काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर चिकित्सालय में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर शुरू, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श और उपचार।

ख़बर शेयर करें -