नन्ही बच्ची को गुलदार ने अपना निवाला बनाया, ग्रामीणों में आक्रोश, क्षेत्र में दहशत का माहौल।

ख़बर शेयर करें -

तीन साल की नन्ही बच्ची को गुलदार ने अपना निवाला बनाया, ग्रामीणों में आक्रोश, क्षेत्र में दहशत का माहौल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि विकास खण्ड़ के ग्राम सभा गहड़खाल के गहड़ गांव में लगभग तीन साल की नन्ही बच्ची को गुलदार ने अपना निवाला बनाया। बच्ची देर शाम को अपनी दादी के साथ आंगन में खेल रही थी। इस बीच  घात लगाकर आंगन से ठीक नीचे बैठा गुलदार ने बच्ची को जबड़े में उठाकर ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रोविजनल लाइसेंस पर संचालित हो रहा था नशामुक्ति केन्द्र, प्रशासन ने दिए सुधार के निर्देश।

 

 

गुलदार 200 मीटर दूर ले गया, ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद बच्ची को गुलदार वहीं छेाडकर भाग गया। इस तरह की ये दूसरी घटना है। घटना से जहां घर वालों को रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों को आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

 

 

 

इससे पूर्व बसुकेदार के डांगी-सिनघाटा गांव में पौधारोपण कर रही महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर दिया था। इस घटना में 40 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं थी।  गुलदार के हमले के बाद से क्षेत्रीय जनता में दशहत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभकरण की नींद” सोता रहा पर्यटन विभाग, Vow Resort पर पर्यावरण नियम तोड़ने और गांव को जहरीला बनाने के आरोप। नाले में सीवर, रात 2 बजे तक DJ, Vow Resort पर मेहरबान पर्यटन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।

 

 

उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। पौड़ी​ ​जिले में गुलदार क्षेत्र में कई मवेशियों को निवाला भी बना चुका है। गुलदार के डर से लोग खेतों में काम करने नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में स्कूल आते-जाते बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है।