राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर रविवार युवाओं ने झील किनारे सफाई कर दिया जागरूकता का संदेश।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

आज रविवार भीमताल झील किनारे फैले कूड़ा-करकट,गंदगी, पन्निया, प्लास्टिक को उठाने का कार्य हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष पर दो दिन पूर्व सफाई कर जागरूकता संदेश दिया गया, टीम में सभी युवाओं ने झील के मुहाने थाने समीप 2 घंटा झील में नालों से आए कूड़े को उठाकर स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया और डेढ़ दर्जन कट्टा कूड़ा-प्लास्टिक झील से बाहर निकाला l हिमालय जन सेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ. फरहा खान ने बताया.. और वही झील प्रेमी सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र ब्रजवासी ने जिला प्रशासन और झील से जुड़े विभागों से झील की सफाई के लिए विशेष अनुरोध किया है साथ ही नगर की जनता से स्वच्छता बनाए रखने कि अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.29 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार।

 

 

फाउंडेशन अध्यक्षा डॉ फरहा खान ने बताया की आगे भी सफाई अभियान समय समय पर जागरूकता के लिए चलाया जाएगा।आज के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन अध्यक्षा डॉ फरहा खान , झील प्रेमी सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी, कमल जोशी, निधि जोशी, कमल भट्ट, गोकुल बिष्ट, मानस जोशी, शोभित फुलारा, ऋषभ जोशी, हिमांशु जयाला, अनीश परासर, हिमांशु दानी आदि ने सहयोग दिया l

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की प्राकृतिक खेती नीति को मिली नई मजबूती, नाबार्ड समर्थित जैव नियंत्रण इकाई से नैनीताल के किसानों को मिलेगा लाभ।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *