महापौर बिष्ट की पहल पर बड़ा कदम, सीवर समस्या के स्थायी समाधान की ओर बढ़ा हल्द्वानी।

ख़बर शेयर करें -

महापौर बिष्ट की पहल पर बड़ा कदम, सीवर समस्या के स्थायी समाधान की ओर बढ़ा हल्द्वानी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, 23 अप्रैल 2026।
नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में आज एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत हुई। नवाबी रोड (अटल मार्ग) में दुर्गा सिटी चौराहे से कालाढूंगी रोड तक ट्रंक सीवर योजना का भूमि पूजन एवं शुभारंभ सांसद अजय भट्ट और महापौर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस योजना की कुल लागत ₹948.94 लाख निर्धारित की गई है, जिसके तहत लगभग 3.09 किलोमीटर लंबी ट्रंक सीवर लाइन का निर्माण, 2174 हाउस कनेक्शनों का शिफ्टिंग कार्य और सड़क पुनर्निर्माण किया जाएगा। योजना से नगर निगम के वार्ड संख्या 7, 8, 9, 10 और 11 के आंशिक क्षेत्रों के 2174 परिवारों सहित करीब 22,459 लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देवगुरू मंदिर में 4G टॉवर और बिजली की मांग, सांसद अजय भट्ट ने सीएम को लिखा पत्र।

कार्यक्रम में पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार कटारिया, सहायक अभियंता यतेंद्र लशपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राज्य मंत्री दिनेश आर्य, पार्षद शैलेंद्र दानू, रवि जोशी, सचिन तिवारी, रवि वाल्मीकि, तनुजा जोशी, बिना चौहान, राजेंद्र जीना सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हर-हर महादेव के जयघोष के बीच केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी रहे मौजूद।

क्या होगा फायदा:
इस योजना के लागू होने से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सीवर ओवरफ्लो और चोकिंग की समस्या का स्थायी समाधान होगा। साथ ही, स्वच्छता में सुधार के साथ नागरिकों के स्वास्थ्य स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। जलमल के बेहतर प्रबंधन से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और जल जनित बीमारियों पर भी रोक लगेगी।

महापौर का बयान:
महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि वे शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह योजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और हर वार्ड में तेजी से विकास कार्य कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की मध्यस्थता रंग लाई, श्रमिक–प्रबंधन में बनी सहमति।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने योजना के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए बेहद जरूरी और लाभकारी बताया।