एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान, होली पर्व पर सघन चेकिंग में  2 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार।

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान, होली पर्व पर सघन चेकिंग में  2 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार।
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान, होली पर्व पर सघन चेकिंग में  2 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में SOG एवं हल्द्वानी पुलिस ने 11 मार्च 2025 को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने रामलीला ग्राउंड के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार दो युवकों को रोका और तलाशी लेने पर उनके पास से 445 ग्राम अफीम बरामद की गई। बरामद अफीम की कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में हुड़दंग मचा रहे यात्रियों पर नैनीताल पुलिस की कार्रवाई, चालक गिरफ्तार।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. अतुल सागर (21 वर्ष), निवासी ग्राम नूरपुर, पोस्ट ढकिया नंबर वन, थाना आईटीआई, जिला उधम सिंह नगर।
  2. बलविंदर सिंह (20 वर्ष), निवासी हजीरा गांव, बरहनी, थाना बाजपुर।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे यह अफीम अनुराग कश्यप नामक व्यक्ति से लेकर आए थे, जो ढकिया, उधमसिंह नगर का निवासी है। वे इसे हल्द्वानी के युवाओं को ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रामनगर महाविद्यालय में दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम शुरू।

बरामदगी:

  • कुल 445 ग्राम अफीम

पुलिस टीम की भूमिका:

  • उ0नि0 संजीत राठौर – एसओजी प्रभारी
  • उ0नि0 दिनेश जोशी – चौकी प्रभारी मंडी
  • अपर उ0नि0 मानसिंह
  • हे0 का0 ललित श्रीवास्तव (SOG)
  • का0 संतोष बिष्ट (SOG)
  • का0 प्रकाश बड़ाल (हल्द्वानी कोतवाली)

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कोतवाली हल्द्वानी में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सरस आजीविका मेला 2025: सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने बांधा समां।

एसएसपी नैनीताल का संदेश

एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और होली पर्व को देखते हुए चेकिंग अभियान और भी कड़ा किया गया है। उन्होंने जनता से अपील की कि नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

मीडिया सेल
पुलिस कार्यालय, हल्द्वानी