ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कदम, क्यारी में खुला सिलाई केंद्र।

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कदम, क्यारी में खुला सिलाई केंद्र।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर। नेचर बायो फूड्स कंपनी की रामनगर किसान परियोजना के अंतर्गत क्यारी गाँव में महिलाओं और युवतियों के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। यह गाँव जंगल के भीतर स्थित है, जहाँ की महिलाओं को सिलाई सीखने के लिए शहर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, छह सेंटरों पर कार्रवाई, 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला।

स्थानीय परिस्थिति का अवलोकन करने के बाद नेचर बायो फूड्स कंपनी ने गाँव में ही सिलाई केंद्र की शुरुआत करने का निर्णय लिया। अब क्यारी गाँव की लड़कियों एवं महिलाओं को निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अमित सिंह, बहादुर सिंह बजवाल, वीरेंद्र कुमार, नरेंद्र बिष्ट, नंदन मायल, रेखा नेगी, नीमा सती एवं गीता बोहरा सहित कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श रामलीला समिति के संचालन और चुनाव पर उठे सवाल, प्रशासन ने कसा शिकंजा, शिकायत के बाद पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित, पंजीकरण से लेकर सदस्यता और वित्तीय लेनदेन तक की होगी पड़ताल।