पी. एन. जी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

ख़बर शेयर करें -

पी. एन. जी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

पीo एनo जीo राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया धूमधाम से महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर एक दिवसीय नियमित शिविर का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  🎉*मेले के समापन में "जय नीम करौली बाबा’ के उद्घोष से गूंज उठा कैंची धाम आस्था के महासागर में उमड़े रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु* 💥*मंदिर समिति ने सुगम दर्शन पर राज्य सरकार, नैनीताल पुलिस कप्तान मंजुनाथ व प्रशासन का जताया विशेष आभार*🙏🏼💐

 

 

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेo एमo सीo पाण्डे द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया तथा उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श वाक्य “मैं नहीं बल्कि आप” के भाव को स्वयं सेवियों को विस्तार से समझाया। प्रोफेo एसo एसoमौर्य ने छात्र जीवन में सेवा भाव को स्वयं के भीतर उत्पन कर राष्ट्र निमार्ण करने पर बल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड और NEET परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का ट्रैफिक प्लान जारी, 20-21 जून को रहेगा विशेष डायवर्जन।

 

 

 

इस अवसर पर महाविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रोफेo नरेश कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास और भविष्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिला समन्वयक नैनीताल प्रोफेo जगमोहन सिंह नेगी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम अधिकारी छात्रा इकाई डॉo ममता भदोला ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य और लाभ से छात्र छात्राओं को अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  योग को बनाएं जीवन का हिस्सा, नशे से रहें दूर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

 

 

 

वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉo एसo चंद्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में डॉo जेoपीo त्यागी, डॉo दीपक खाती,डॉo विजय कुमार, गोविंद सिंह जंगपांगी,प्रकाश चंद्र तथा राकेश सिंह भंडारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वयं सेवक जितेंद्र रावत ने किया।


ख़बर शेयर करें -