कार्बेट नेशनल पार्क में सीएम धामी का हरियाली संदेश: पर्यावरण और मातृत्व को समर्पित 1000 पौधे।

ख़बर शेयर करें -

कार्बेट नेशनल पार्क में सीएम धामी का हरियाली संदेश: पर्यावरण और मातृत्व को समर्पित 1000 पौधे।

कार्बेट नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री धामी ने जंगल सफारी का लिया अनुभव, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में किया 1000 से अधिक पौधों का रोपण

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विश्व प्रसिद्ध कार्बेट नेशनल पार्क में जंगल सफारी के दौरान वन्यजीवों की रोमांचकारी झलक का अनुभव लिया। उन्होंने कहा कि यह केवल पर्यटन नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ने का भावनात्मक अवसर भी है।

यह भी पढ़ें 👉  NEET पुनर्परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का सख्त पहरा, 11 परीक्षा केंद्र सुरक्षा घेरे में।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार के सतत प्रयासों से आज जंगल सफारी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। इससे न केवल राज्य की पर्यटन अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार और आजीविका के नए द्वार भी खुले हैं।

इस मौके पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वन विभाग, स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग से 1000 से अधिक पौधों का सामूहिक रोपण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक पौधारोपण नहीं, बल्कि मातृत्व, संरक्षण और प्रकृति के प्रति सम्मान की सशक्त अभिव्यक्ति है।

यह भी पढ़ें 👉  26-सूत्रीय कार्यक्रम को गति देने के लिए मुख्य सचिव ने की व्यापक समीक्षा

मुख्यमंत्री ने मौके पर वन विभाग की टीम से भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की और कहा कि वनों व वन्यजीवों की सुरक्षा में विभाग की भूमिका सराहनीय और प्रेरणादायी है। उन्होंने राज्य की जैव विविधता और हरियाली के संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दाबका में समय से पहले पूरा हुआ लक्ष्य, पिछले वर्ष की तुलना में 19 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त। कोसी और दाबका नदियों में खनन सत्र 2025-26 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 34.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित।

मुख्य आकर्षण:

  • कार्बेट सफारी में वन्यजीवों की झलक का सीएम ने किया अवलोकन

  • जंगल सफारी को मिल रही अंतरराष्ट्रीय पहचान

  • 1000+ पौधों का सामूहिक रोपण, अभियान को जनसहभागिता मिली

  • सीएम ने वन कर्मियों का मनोबल बढ़ाया, विभागीय प्रयासों की सराहना


ख़बर शेयर करें -