नाले में फंसी गाय को पीएम आवास लाभार्थियों और गोसेवकों ने निकाला

नाले में फंसी गाय को पीएम आवास लाभार्थियों और गोसेवकों ने निकाला

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

दो दिन से नाले में फंसी गाय, पीएम आवास के लाभार्थियों गोसेवकों ने किया रेस्क्यू

काशीपुर। कुंडेश्वर रोड स्थित अपना घर रेजिडेंशियल कॉलोनी के पास नाले में दो दिन से फंसी गाय को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों और गोसेवकों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। दो दिन तक नाले में रहने और कुछ नहीं खाने के कारण गाय की हालत काफी खराब हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जल जनित रोगों के मामले पर सांसद अजय भट्ट ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए तत्काल रोकथाम के निर्देश।

 

 

 

 

सूचना मिलने पर हरदीप शर्मा एडवोकेट ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में सहयोग किया। वहीं उपजिलाधिकारी काशीपुर अभय प्रताप सिंह से वार्ता के बाद पशु विभाग की टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए।

गोसेवक सतेंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीम ने काफी मशक्कत के बाद पीएम आवास के लाभार्थियों ने गाय को नाले से बाहर निकाला। खेत में पहुंचने के बाद गाय की हालत और बिगड़ गई, जिसके बाद गोसेवकों ने उसकी देखभाल शुरू की। रेस्क्यू के बाद गाय की स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

 

 

 

 

 

कुंडेश्वरी काशीपुर रोड के राहगीरों ने भी इसमें सहयोग किया ।
कक्षा चार में पढ़ने वाला 7 वर्षीय बाबू सिंह का बेटा लावण्या गोस्वामी ने भी इस पूरे रेस्क्यू में अपने पापा सहित अहम भूमिका निभाई रेस्क्यू करने वाली टीम को प्रोत्साहित करते हुए सोशल मीडिया पर इसकी अपडेट और वीडियो बनाता रहा।
हरदीप शर्मा एडवोकेट हंसा दत्त कांडपाल नंदकिशोर जोशी शशि रावत दयानंद उनियाल शेषनाथ सहित पीएम आवास के सैकड़ो महिला और पुरुषों ने इस रेस्क्यू को सफलतापूर्वक करने में सहयोग किया।

kj
tara