कलयुगी पिता ने नाबालिग पुत्री के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काशीपुर –  कोतवाली क्षेत्र में रिश्ते को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है। जहां कोतवाली क्षेत्र के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत में पिता ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। पीड़ित नाबालिग किशोरी ने अपने ही पिता के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार आरोपी पिता के विरुद्ध आईपीसी की धारा 323, 354, 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुये पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष आज पेश कर दिया गया। आपको बता दें कि काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत की रहने वाली नाबालिग किशोरी ने अपने पिता पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर बताया की कि मेरे 4 भाई बहन है एक बहन 11 वर्षीय, 9 वर्षीय 6 वर्ष तथा 1 भाई 5 वर्षीय अपने पापा से असुरक्षा महसूस करते हैं नाबालिग किशोरी ने कहा कि मेरे पापा शराब पीकर मुझे गलत तरीके से छूते हैं 4/4/2022 को मेरे पिता ने गलत काम करना चाहते थे हमने अपना कमरा बंद कर रखा था।

यह भी पढ़ें 👉  “युवाओं के दम पर बनेगा विकसित भारत-2047, CM धामी ने बताया सफलता का मंत्र”

 

लेकिन पापा ने गेट को तोड़ने की कोशिश की नशे के हालत में दरवाजा न टूटने पर पिता ने उसे पिलास द्वारा खोला एवं कुंडी खोलने की कोशिश की लेकिन कुछ समय बाद में दरबाजे की कुंडी खुल गई मेने अपनी आत्मरक्षा के लिये पिता के हाथ मे डंडा मारा । मेरे पापा ने मुझे पिलास से तीन चार बार मारा मैंने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन मेरे पिता ने हाथ और जांघों पर काटा इस सब के दौरान नशे में मेरे पिताजी ने गुस्से में बोला कि मैंने तेरी मां को मारा है नाबालिग किशोरी की आशंका के चलते दुष्कर्म और मारपीट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

मेरे पिता के गलत व्यवहार के चलते हमारे शोर-शराबे से आस पड़ोस का कोई भी व्यक्ति हमारी सहायता के लिए नहीं आया इसलिए मैंने अपने घर से बाहर निकल आई मैंने अपनी मैडम को कॉल की और उनके आने के बाद मेने अपनी आप बीती मेम को सुनाई मुझे गांव की आंटी के द्वारा सुरक्षा मिली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के विरुद्ध आईपीसी की धारा 323, 354, 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और तत्परता दिखाते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। वही पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने बताया की कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक नाबालिग किशोरी ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने आरोप लगाया है इस प्रकरण में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज हो गया है और जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर रिसॉर्ट मामला: युवती की शिकायत पर दो कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू।

कलयुगी पिता ने नाबालिग पुत्री के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास।