अवैध जुआ-सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, ताश के पत्तों के साथ 13 आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

अवैध जुआ-सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, ताश के पत्तों के साथ 13 आरोपी गिरफ्तार।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में मंगलपड़ाव चौकी पुलिस ने रामलीला मोहल्ला स्थित एक पुराने दो मंजिला गोदाम में छापा मारकर 13 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 24 से 48 घंटे में तीन संगीन मामलों का खुलासा, सभी आरोपी गिरफ्तार।

 

 

 

पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों के साथ ₹58,950 की नकदी (नाल-फड़) बरामद की। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: चोरगलिया पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

 

 

 

पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में साइबर हमला: सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइटें प्रभावित, बैकअप से बहाल हुईं सेवाएं।

ख़बर शेयर करें -