पुलिस को सुबह गस्त के दौरान 3 बोरियों में शव के टुकड़े मिले, शव की शिनाख्त के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई।

ख़बर शेयर करें -

पुलिस को सुबह गस्त के दौरान 3 बोरियों में शव के टुकड़े मिले, शव की शिनाख्त के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

कानपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक की हत्या कर शव के टुकड़े तीन बोरियों में भरकर फेंक दिए गए। ये बोरियां शनिवार सुबह पुलिस को गश्त के दौरान कर्नलगंज थाना इलाके में पुलिस कमिश्नर आवास के पास लाल इमली के पीछे पड़ी मिलीं। शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, SSP का सख्त संदेश—शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई।

 

 

 

युवक ने हरा लोवर और पूरी बाह की शर्ट पहन रखी थी। सुबह लगभग दस बजे कर्नलगंज थाने में तैनात एसएसआई रघुवर सिंह टीम के साथ बैंकों की जांच करने निकले थे। अपोलो हॉस्पिटल वाली गली में सन्नाटा रहता है। एसएसआई टीम के साथ इस सड़क पर आगे बढ़े। लाल इमली की तरफ पहुंचने पर रोड से लगभग 100 मीटर पहले बिजली के पोल के नीचे तीन सफेद बोरियां दिखीं।

यह भी पढ़ें 👉  होली से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती, मिष्ठान प्रतिष्ठानों में हड़कंप 7 मिठाइयों के सैंपल सील।

 

 

 

संदिग्ध बोरियां देखकर थाने में सूचना दी।

संदिग्ध बोरियां देखकर थाने में सूचना दी। इसके बाद इंस्पेक्टर कर्नलगंज संतोष कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और बोरियां खुलवाकर देखीं तो शव के टुकड़े मिले। एसीपी कर्नलगंज मोहम्मद अकमल खां ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन का काला खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल।

 

 

एसीपी के मुताबिक हत्या कहीं और कर शव यहां लाकर फेंका गया है।

एसीपी के मुताबिक प्रथम दृष्टया देखने में युवक की उम्र 27 साल के आसपास लग रही है। एसीपी के मुताबिक हत्या कहीं और कर शव यहां लाकर फेंका गया है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *