कार से अवैध शराब की तस्करी करते काठगोदाम पुलिस ने 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 15 पेटी अवैध शराब बरामद, वाहन सीज।

ख़बर शेयर करें -

कार से अवैध शराब की तस्करी करते काठगोदाम पुलिस ने 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 15 पेटी अवैध शराब बरामद, वाहन सीज।

 

रोशनी पांडे –  प्रधान संपादक

 

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा जनपद में अवैध शराब और नशे की तस्करी पर रोकथाम के आदेश के अनुपालन में श्री हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक नगर एवं श्री भूपेंद्र सिंह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में  विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के कुशल नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सघन चेकिंग अभियान में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 140 वाहन चालान, 09 जब्त।

 

 

आज 25/11/2023 को उ0नि0 फ़िरोज़ आलम प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम द्वारा पुलिस टीम के साथ वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी के सामने कार संख्या-UK04- AH-3153 को चैक किये जाने पर वाहन सवार व्यक्ति के कब्जे से 05 पेटी TEACHER’S SCOTCH, 02 पेटी BACARDI BLACK, 05 पेटी BUDWEISER BEER, 03 पेटी BREEZER (कुल 07 पेटी शराब,05 पेटी बियर व 03 पेटी ब्रीजर) बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस वर्दी पहनकर बनाए गए वायरल वीडियो पर SSP नैनीताल का त्वरित संज्ञान, युवकों पर की गई कार्यवाही।

 

 

उक्त सम्बंध में थाना काठगोदाम में आबकारी अधि0 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है, तस्करी में लिप्त वाहन को सीज किया गया है।

 

 

गिरफ्तारी-
प्रकाश जोशी उम्र-32 वर्ष
पुत्र केशव दत्त जोशी निवासी ग्राम भनोली थाना लमगड़ा जिला अल्मोड़ा हाल निवासी R.K. टेंट हाउस के पास कुसुमखेड़ा थाना मुखानी

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, मुख्य सचिव ने दुर्गम क्षेत्रों पर दिया विशेष जोर।

बरामदगी
15 पेटी अवैध शराब (कुल 07 पेटी शराब,05 पेटी बियर व 03 पेटी ब्रीजर)

बरामद माल की कीमत
कुल 1,30000/- रु0

घटनास्थल
पुलिस चौकी मल्ला काठगोदाम के सामने काठगोदाम

पुलिस टीम
1-उ0नि0 फ़िरोज़ आलम (प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम)
2-अ0उ0नि0 मनोहर सिंह रावत
3-हे0कानि0 श्याम सिंह
4-कानि0 प्रेम प्रकाश