स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, 8 लड़कियों और लड़कों को किया गिरफ्तार।

स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, 8 लड़कियों और लड़कों को किया गिरफ्तार।
ख़बर शेयर करें -

स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, 8 लड़कियों और लड़कों को किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

राजस्थान के जोधपुर जिले से है। जोधपुर पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छामा मारा है और वहां से आठ लड़कियों और तीन लड़कों को अरेस्ट किया है। आज सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसके बाद जेल भेज दिया जाएगा।

 

घटना जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सरदारपुरा क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि सरदारपुरा रोड पर चलने वाले स्पा सेंटर के बारे में काफी समय से शिकायतें आ रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  "ताला तोड़कर उड़ाया लाखों का माल... लेकिन CCTV की नज़र से नहीं बच सके शातिर! पुलिस ने 48 घंटे में पलट दी पूरी बाज़ी"

 

मंगलवार को यहां छापा मारा तो हडकंप मच गया। पता चला कि स्पा सेंटर में आठ लड़कियों के साथ तीन लड़के थे। अंदर का नजारा हैरान करने वाला था। दस्तावेज तलाशे तो पता चला कि स्पा सेंटर का लाइसेंस लिया गया था लेकिन काम कुछ और ही चल रहा था। साथ ही स्पा सेंटर का लाइसेंस भी खत्म हो चुका था। पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर से जो लड़कियां पकड़ी गई हैं वह अन्य राज्यों की हैं। इस स्पा सेंटर पर पहले भी अनैतिक काम करने की रिपोर्ट आ चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली विभाग कार्यालय पर कांग्रेस का हल्ला बोल, स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती को लेकर जोरदार प्रदर्शन।

 

पुलिस ने बताया कि सभी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसी तरह से बाड़मेर जिले में भी पुलिस ने कल रात रेड की और एक स्पा सेंटर से तीन लड़कों को हिरासत में लिया। उसके अलावा कुछ लड़कियां भी पकड़ी गई हैं। तीनों लड़के मसाज के नाम पर आए थे लेकिन अय्याशी कर रहे थे। तीनों को अरेस्ट कर लिया गया है। उनके खिलाफ पीटा एक्ट में एक्शन लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  230 करोड़ की परियोजना पर कमिश्नर का सख्त एक्शन... देरी हुई तो अफसर होंगे जिम्मेदार!"

 

 

बता दें कि मसाज के नाम पर चल रहा रैकेट का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जयपुर-उदयपुर और अन्य शहरों में ऐसे स्पॉ-सैलन पर पुलिस छापा मार खुलासा कर चुकी है। हलांकि कई जगह लोगों का आरोप है कि यह सब पुलिस की चलते होता है। कई बार शिकायतें करने के बाद भी एक्शन नहीं लिया जाता है।


ख़बर शेयर करें -