“दर्ज हुआ केस: रिटायर्ड आईएएस की पत्नी के साथ दामाद और सौतेले बेटे ने किया दुष्कर्म”।

"दर्ज हुआ केस: रिटायर्ड आईएएस की पत्नी के साथ दामाद और सौतेले बेटे ने किया दुष्कर्म"।

“दर्ज हुआ केस: रिटायर्ड आईएएस की पत्नी के साथ दामाद और सौतेले बेटे ने किया दुष्कर्म”।

 

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

 

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के घर में उनकी दूसरी पत्नी से दुष्कर्म किया गया। दहेज की मांग पूरी न होने पर बंधक बनाकर पीटा गया। अश्लील वीडियो भी बनाया।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला आकस्मिक निरीक्षण अभियान, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे।

ये गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़िता ने लखनऊ के गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में घटनास्थल जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा होने की बात सामने आने पर विवेचना जम्मू-कश्मीर पुलिस को ट्रांसफर की गई है।

 

 

लखनऊ की रहने वाली पीड़िता का निकाह नवंबर, 2020 में जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा निवासी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी से हुआ था। आईएएस की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से तीन बेटी और एक बेटा है।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचा और कारतूस लेकर घूमना पड़ा भारी, रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

पीड़िता के मुताबिक, ससुराल पहुंचने के बाद से ही उसे परेशान किया जाने लगा। दहेज की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर महिला को उसके सौतेले बच्चों ने बुरी तरह से पीटा। महिला के मुताबिक, अप्रैल 2024 में दामाद और सौतेले बेटे ने करीब पांच दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर फिर पीटा गया। इस दौरान उसे खाना भी नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

महिला की तबीयत बिगड़ गई तो उसे वापस मायके भेज दिया गया। इससे पहले पति और उसके परिवारजन ने महिला के कुछ वीडियो बना लिए। सादे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर भी करा लिए हैं।

kj
tara