स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाये जाने के मामले में पुलिस की छापामारी।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय सह- सम्पादक

हल्द्वानी। स्पा सेंटरों में पुलिस की छापामारी के बावजूद यहां सेक्स रैकेट का धंधा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को मुखानी स्थित मून स्पा सेंटर में पुलिस ने छापा मारा इस दौरान 3 लड़के और 3 लड़कियां पकड़ी गई। गिरफ्तार की गई लड़कियां पश्चिम बंगाल तथा दिल्ली की बताई जा रही हैं। पुलिस व एंटी ह्यूमन टीम के द्वारा की गई कार्रवाई में टीम लीडर लता बिष्ट थी। पुलिस टीम ने मून स्पा को सील करने के पश्चात प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी है।

यह भी पढ़ें 👉  26-सूत्रीय कार्यक्रम को गति देने के लिए मुख्य सचिव ने की व्यापक समीक्षा

 

विभा दीक्षित ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार में तीन लड़कियों और 3 लड़कों को गिरफ्तार किया गया है एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग द्वारा यह कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बता दें कि मुखानी स्थित मून लाइट स्पा सेंटर चलाया जा रहा था जहां सभी लड़कियां बाहर की थी, जबकि युवा स्थानी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 3/ 4 एवं 5 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही स्पा सेंटर को सील कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  *💥 दीवार फांदकर महिला की गरिमा पर हमला करने वाला विकृतकामी गिरफ्तार, हल्द्वानी पुलिस ने दिखाई तत्परता* 💥 *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का सख्त संदेश: महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा*

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *