भीमताल में शीघ्र बने गौशाला, लावारिस पशुओं को मिले सुरक्षित आश्रय: पूरन चंद्र बृजवासी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

ख़बर शेयर करें -

भीमताल में शीघ्र बने गौशाला, लावारिस पशुओं को मिले सुरक्षित आश्रय: पूरन चंद्र बृजवासी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

भीमताल। नगर क्षेत्र में लावारिस गाय-बछड़ों एवं बैलों की बढ़ती संख्या से परेशान क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने एक बार फिर आवाज उठाई है। सोमवार को उन्होंने उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खलीक को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका, राजस्व विभाग और जिला प्रशासन से शीघ्र गौशाला निर्माण कराने की माँग की।

यह भी पढ़ें 👉  "एक शाम सैनिकों के नाम" में वीरता का हुआ सम्मान, राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों को किया नमन।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि नगर के सीमावर्ती क्षेत्रों में लावारिस पशुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ये पशु सड़कों, गलियों, घरों और खेतों में बेवजह घूमते रहते हैं, जिससे किसान, व्यापारी और आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटक सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित होती है।

गौरतलब है कि वर्ष 2016-17 में भी पूरन चंद्र बृजवासी ने नगर के आसपास गौशाला निर्माण हेतु प्रशासन को पत्र लिखा था, जिस पर तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार के निर्देशन में जिला पशुपालन अधिकारी और राजस्व विभाग द्वारा संभावित भूमि का निरीक्षण भी किया गया था। इसके पश्चात पिछले वर्ष उप जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार और नगर पालिका को आवश्यक पत्राचार कर प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन मामला आज भी लंबित है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर सीएम धामी सख्त, दिए व्यापक निर्देश – “हर चुनौती के लिए रहें तैयार”

अब एक बार फिर सामाजिक कार्यकर्ता बृजवासी ने इस दिशा में गंभीरता दिखाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। इस पर उप जिलाधिकारी नवाजिश खलीक ने संबंधित विभागों को भूमि चयन और अन्य कागजी कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ‘रन फॉर योगा’ में मुख्यमंत्री धामी ने लिया हिस्सा, कहा - “योग को जीवनशैली बनाएं”

क्षेत्रवासियों को आशा है कि नगर पालिका, राजस्व विभाग एवं जिला प्रशासन इस महत्वपूर्ण विषय पर संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द ही गौशाला निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे। इससे न केवल लावारिस पशुओं को सुरक्षित आश्रय मिलेगा, बल्कि नगर की सफाई, यातायात एवं सार्वजनिक व्यवस्था में भी सुधार आएगा।