अवैध तमंचे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

अवैध तमंचे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर (नैनीताल),– पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल के अमर शहीदों का त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे : मुख्यमंत्री।

गिरफ्तार युवक की पहचान सुरेन्द्र सिंह अधिकारी उर्फ सोनू पुत्र राम सिंह अधिकारी, निवासी शान्तिकुंज, गली नंबर 3, लखनपुर, रामनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा (.315 बोर) और दो कारतूस (एक भरा हुआ, एक खाली) बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम के औचक निरीक्षण में बड़ी कार्रवाई, एक राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित, राजस्व निरीक्षक पर विभागीय कार्रवाई के आदेश।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 193/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  • हे0का0 तालिब हुसैन

  • हे0का0 सुरजीत राणा

  • कांस्टेबल विपिन शर्मा

  • कांस्टेबल महबूब आलम

यह भी पढ़ें 👉  जीएसटी संग्रहण में उत्तराखंड ने बनाया नया रिकॉर्ड, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा

पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी अवैध हथियार लेकर कहाँ और क्यों जा रहा था।



ख़बर शेयर करें -