राज्य कर विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, वित्त सचिव ने दिए कड़े निर्देश,राजस्व संग्रह में तेजी लाने और करचोरी रोकने पर विशेष जोर।

ख़बर शेयर करें -

राज्य कर विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, वित्त सचिव ने दिए कड़े निर्देश,राजस्व संग्रह में तेजी लाने और करचोरी रोकने पर विशेष जोर।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, 2 जून (सूवि):
सोमवार को संभागीय कार्यालय, राज्य कर विभाग, हल्द्वानी के सभागार में वित्त सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में कुमाऊँ जोन के अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वित्त सचिव ने गत वर्ष की तुलना में वर्तमान वर्ष में प्राप्त लक्ष्यों की समीक्षा की और विभागीय कार्यों की विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों से सुझाव भी आमंत्रित किए।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में संपन्न हुआ 03 दिवसीय NAFIS/MCU प्रशिक्षण* *पुलिस अधीक्षक संचार मठपाल ने प्रमाण पत्र बांटते हुए कहा— "वैज्ञानिक साक्ष्यों से बढ़ेगी विवेचना की गुणवत्ता और दोषसिद्धि दर*

वित्त सचिव ने खण्ड कार्यालयों को राजस्व संग्रहण में और अधिक प्रभावी प्रयास करने के निर्देश देते हुए कहा कि फील्ड विजिट को अनिवार्य बनाया जाए। संविदाकारों को किए गए भुगतान के सापेक्ष कर जमा की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

ऑडिट इकाई की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं, अपील मामलों में व्यापारियों को ऑनलाइन सुनवाई का अवसर देने और लम्बित वादों के शीघ्र समाधान की बात कही गई।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने बोर्ड परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई, असफल छात्रों का बढ़ाया हौसला।

विशेष अनुसंधान इकाइयों को निर्देशित किया गया कि वे करचोरी में संलिप्त फर्मों की पहचान करें और कैटरिंग, ब्यूटी पार्लर, कॉर्पोरेट इवेंट्स, बड़े होटल व रिसॉर्ट्स से संबंधित सूचनाएं एकत्र कर आवश्यक कार्रवाई करें।

सचल दल इकाइयों को सौंपे गए लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति और राजस्व वृद्धि हेतु विशेष प्रयासों के निर्देश दिए गए। साथ ही, सचिव ने स्पष्ट किया कि अधिकारियों के कार्यों का आकलन परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मध्यस्थता से मदरसन विवाद खत्म, श्रमिकों ने अनशन तोड़ा, लालकुआं की मदरसन कंपनी में सुलह, 12 मांगें मानी गईं, काम पर लौटे मजदूर SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सराहा श्रमिकों का धैर्य,  हिंसा की साजिश नाकाम, उपद्रवियों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं सहेंगे—अराजक तत्वों को पुलिस की कड़ी चेतावनी।

बैठक में राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त राकेश वर्मा, संयुक्त आयुक्त रणवीर सिंह, रोहित श्रीवास्तव, रोशन लाल, स्मिता, एस.एस. तिरुवा, सहित कुमाऊँ जोन के सभी खण्ड कार्यालयों के उपायुक्त, सहायक आयुक्त, ऑडिट विंग, आंतरिक परीक्षण, विशेष अनुसंधान और प्रवर्तन इकाइयों के अधिकारी उपस्थित रहे।