काशीपुर मंडी समिति में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़, मंडी सचिव पूरन सिंह सैनी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

काशीपुर मंडी समिति में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़, मंडी सचिव पूरन सिंह सैनी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।
ख़बर शेयर करें -

काशीपुर मंडी समिति में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़, मंडी सचिव पूरन सिंह सैनी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काशीपुर।
काशीपुर स्थित नवीन अनाज मंडी में भ्रष्टाचार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मंडी सचिव पूरन सिंह सैनी को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मंडी सचिव पर फल और सब्जी मंडी के लाइसेंस जारी करने के नाम पर दो फाइलों के लिए 1.20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

यह भी पढ़ें 👉  योग को बनाएं जीवन का हिस्सा, नशे से रहें दूर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता शफायत और शकील अहमद ने लाइसेंस हेतु मंडी सचिव से संपर्क किया था, जिसके एवज में सचिव ने प्रति फाइल 60-60 हजार रुपये की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए हल्द्वानी से विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और जाल बिछाकर सचिव को नकद रिश्वत लेते ही धर दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ और हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, मुख्य सचिव ने की समीक्षा

गिरफ्तारी के बाद मंडी परिसर में मचा हड़कंप
गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही मंडी परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है और विजिलेंस टीम की कार्रवाई अभी भी जारी है। मंडी सचिव से पूछताछ की जा रही है और भ्रष्टाचार के अन्य संभावित मामलों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

विजिलेंस की कार्रवाई से मंडी के अन्य कर्मचारियों में दहशत
इस कार्रवाई को मंडी में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी पहल माना जा रहा है। हालाँकि विजिलेंस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन इस घटना ने मंडी प्रशासन की कार्यशैली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


ख़बर शेयर करें -