रामनगर में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, पूर्व सभासद के बेटे पर जानलेवा हमला।

रामनगर में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, पूर्व सभासद के बेटे पर जानलेवा हमला।
ख़बर शेयर करें -

रामनगर में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, पूर्व सभासद के बेटे पर जानलेवा हमला।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर, शहर में कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पूर्व सभासद उस्मान के पुत्र सिकंदर पर अज्ञात युवकों ने धारदार हथियारों और तंमचों से जानलेवा हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने किया कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ, किसानों के लिए उपयोगी तकनीकें प्रदर्शित।

घटना की जानकारी के अनुसार, घायल सिकंदर ट्रक यूनियन कार्यालय के पास स्थित अपनी ट्रांसपोर्ट पर बैठा था, तभी बाइक और टेंपो में सवार होकर आए हमलावरों ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। चश्मदीदों के अनुसार, हमलावरों के हाथों में तेजधार हथियारों के साथ-साथ तमंचे भी थे

स्थानीय लोगों द्वारा घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति के बारे में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने और हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में आंदोलनकारियों ने दी स्वर्गीय दिवाकर भट्ट को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

🔴 प्रमुख सवाल:

  • खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे युवकों को किसका संरक्षण प्राप्त है?

  • ट्रक यूनियन जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर दिनदहाड़े हमला कैसे हुआ?

  • रामनगर में लगातार बढ़ती हिंसक घटनाओं के बावजूद पुलिस की सक्रियता पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

यह भी पढ़ें 👉  समान प्रकृति की सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को इंटीग्रेटेड करने के निर्देश-डुप्लीकेसी पर पूर्ण रोक की तैयारी

 

 

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में इस घटना के बाद भय और रोष का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और शहर में गश्त बढ़ाने की मांग की है।