मानसून से पहले रामनगर प्रशासन सतर्क, किया मॉक ड्रिल अभ्यास।

मानसून से पहले रामनगर प्रशासन सतर्क, किया मॉक ड्रिल अभ्यास।

उधम सिंह राठौर- प्रधान संपादक


आपदा की तैयारी के लिए 30 जून को पम्पापुरी और चुकम गाँव में संयुक्त अभ्यास संपन्न।

रामनगर (नैनीताल), 30 जून 2025

मानसून 2025 के दृष्टिगत संभावित बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं से आम जनमानस और संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आज रामनगर तहसील क्षेत्रान्तर्गत मॉक ड्रिल (आपदा पूर्वाभ्यास) का सफल आयोजन किया गया। यह अभ्यास थाना रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत पम्पापुरी और चुकम गांवों को आपदा संभावित क्षेत्र मानते हुए किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अमित शाह के हाथों डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल; उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों का डबल सम्मान!

अभ्यास के अंतर्गत जनपद व तहसील स्तर पर गठित इन्सीडेन्ट रेस्पॉन्स सिस्टम (IRS) के दिशा-निर्देशों के तहत विभिन्न विभागों जैसे कि पुलिस, वन विभाग, अग्निशमन, होमगार्ड, पीआरडी, चिकित्सा, पीडब्ल्यूडी, जल संस्थान, विद्युत विभाग, सिंचाई, नगर निगम, परिवहन, कृषि, ग्राम विकास, उद्यान, पशुपालन, पूर्ति विभाग, एनडीआरएफ, आपदा मित्र और स्थानीय स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी की।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एक तरफ पौधारोपण अभियान, दूसरी तरफ आम के बगीचे पर संकट! होटल निर्माण की तैयारी ने खड़े किए गंभीर सवाल।

मॉक ड्रिल के दौरान आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में स्टेजिंग एरिया, इन्सीडेन्ट कमांड केन्द्र, राहत शिविर एवं चिकित्सा शिविर की स्थापना की गई। साथ ही, स्थानीय स्तर पर आईआरटी (Incident Response Team) दलों एवं टास्क फोर्स का गठन कर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया।

इस अभ्यास की निगरानी एवं नेतृत्व उपजिलाधिकारी रामनगर, क्षेत्राधिकारी रामनगर, तहसीलदार रामनगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर, उपनिरीक्षक मौ. यूनुस एवं अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। साथ ही एनडीआरएफ, पीएसी, होमगार्ड, पुलिस बल तथा सभी संबंधित विभागों के कार्मिकों ने सामूहिक रूप से सहयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी की ओर IPS प्रहलाद नारायण मीणा, फेसबुक पर साझा किया उत्तराखंड के लिए भावुक संदेश, उत्तराखंड में बनाई पहचान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण में उप निदेशक की संभाली कमान, IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई पारी।

इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में त्वरित, समन्वित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना था, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में जान-माल की क्षति को न्यूनतम किया जा सके।