

जनहित के मुद्दों को लेकर ARTO से मिला रामनगर टैक्स बार, समाधान की जताई उम्मीद।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर। रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नव-नियुक्त ARTO श्री सुरेंद्र सिंह कपकोटी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान टैक्स बार के अध्यक्ष मो. फ़िरोज़ अंसारी एवं महासचिव मनु अग्रवाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मुलाकात के दौरान रामनगर क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था और जनसमस्याओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। टैक्स बार पदाधिकारियों ने RTO कार्यालय भवन को सांवल्दे में स्थानांतरित किए जाने, क्षेत्र में सुगम यातायात के लिए टेंपो संचालन हेतु परमिट/लाइसेंस जारी करने तथा लिंक रूटों पर ऑटो संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
टैक्स बार पदाधिकारियों ने कहा कि इन समस्याओं के समाधान से क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था बेहतर होगी और आम जनता को भी राहत मिलेगी। उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए प्रशासन से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर टैक्स बार के उपाध्यक्ष गुलरेज़ रज़ा, कोषाध्यक्ष मनोज बिष्ट, उपसचिव ज़ीशान मलिक, पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पूरन पाण्डेय, भूपाल रावत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।




















