नैनीताल में 2 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, Orange Alert के चलते DM ने जारी किए आदेश।

🌧️ नैनीताल में 2 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, Orange Alert के चलते DM ने जारी किए आदेश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जनपद में 2 सितंबर को Orange Alert जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

 

नैनीताल में 2 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, Orange Alert के चलते DM ने जारी किए आदेश।

 

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल से चोरी के लैपटॉप लेकर घूम रहे थे बेखौफ, रामनगर पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर।

 

 

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 1 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ आकाशीय बिजली और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।

वर्तमान में जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो रही है। इसके चलते नदी-नालों और गधेरों में तेज जल प्रवाह तथा संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  “चोरी के सोने से गाड़ी खरीदने का था प्लान, पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया फेल”

कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल रहेंगे बंद

जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल ललित मोहन रयाल के आदेश के अनुसार बुधवार 2 सितंबर 2026 को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक शिक्षण कार्य बंद रहेगा। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

 

 

 

आदेश के तहत विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ को भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के खतरे को लेकर एसएसपी अलर्ट, पुलिस और राहत दलों को तैयार रहने के निर्देश।

 

 

 

हालांकि, नैनीताल शहर के ऐसे आवासीय शिक्षण संस्थान इस आदेश के दायरे में नहीं आएंगे, जहां विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

kj
tara