रामनगर पीपीपी मोड के अस्पताल के डॉक्टर का तीमारदार को धमकाने का वीडियो हुआ वायरल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक 

रामनगर संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर के तीमारदार को धमकाने का वीडियो सोशल मिडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं अस्पताल की सीएमएस ने बताया कि अस्पताल संचालकों को हर माह 20 से अधिक नोटिस भेजे जाते हैं। कहा कि वीडियो देखने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी। रामनगर संयुक्त चिकित्सालय के पीपीपी मोड में जाने के बाद अस्पताल की स्तिथि काफी ख़राब हो गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

 

रामनगर पीपीपी मोड के अस्पताल के डॉक्टर का तीमारदार को धमकाने का वीडियो हुआ वायरल।

 

अस्पताल में गलत इलाज, लापरवाही, मरीजों के साथ अभद्रता करने से मामले आम बात हो गए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमे अस्पताल का एक डॉक्टर तीमारदार की गर्दन पकड़कर उसे धमकाता हुआ नजर आ रहा है। अस्पताल की सीएमएस डॉ. चंद्रा पंत ने बताया कि वीडियो वायरल होने का मामला मेरे सज्ञान में नहीं था। वीडियो को देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।