रणजीत सिंह रावत ने सल्ट विधानसभा के विभिन्न गांवों में किया प्रचार, जनता का मिला अपार समर्थन।

सलीम अहमद साहिल – संवाददाता

सल्ट से कांग्रेस प्रत्याशी विधायक रणजीत सिंह रावत गांव-गांव, घर-घर जाकर चुनाव प्रचार में जुटे हैं। मतदान तिथि करीब आने के साथ चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ गया है। रणजीत सिंह रावत ने सल्ट विधानसभा के मरचूला , भैरनखाल, तल्ली भ्याडी, कानेखलपार्टी,कठियापुल, बांगीघार आदि गांवों में जाकर जनसंपर्क किया। गांव डोर टू डोर जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस शासन काल के विकास कार्य के बारे में जनता को बताया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस लाइन में दिखी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अलौकिक छटा, भव्य आयोजन ने मोहा शहरवासियों का मन, मा0 न्यायमूर्तियों और वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी में नैनीताल पुलिस ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

 

लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने रणजीत सिंह रावत का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों सहित तमाम लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की।

kj
tara