महाविद्यालय में रैंक सेरेमनी का किया गया आयोजन।

ख़बर शेयर करें -

महाविद्यालय में रैंक सेरेमनी का किया गया आयोजन।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर नैनीताल में आज दिनांक 08/04/2021 को 24 यू के गर्ल्स बटालियन एनसीसी द्वारा रैंक सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसमें सीनियर अंडर ऑफिसर संजना बिष्ट ने अपनी रैंक ज्योति सती को प्रदान की। अंडर ऑफिसर महिमा छिमवाल व प्रियंका ने क्रमशः वंदना व ज्योति राणा को प्रदान की।रैंक सेरेमनी में मुस्कान और भावना सार्जेंट की, साक्षी और शिवानी ने कॉर्पोरल की तथा सुमन और अल्फ़िज़ा ने लांस कॉर्पोरल की रैंक प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  दाबका में समय से पहले पूरा हुआ लक्ष्य, पिछले वर्ष की तुलना में 19 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त। कोसी और दाबका नदियों में खनन सत्र 2025-26 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 34.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित।

 

 

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे, चीफ प्रॉक्टर प्रो.एस एस मौर्य ने रैंक प्राप्त करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को बधाई दी। एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ.कृष्णा भारती तथा 79 यूके बीएन एनसीसी के एएनओ लेफ्टिनेंट(डॉ.)डी.एन.जोशी ने रैंक प्राप्त करने वाले सभी कैडेटों से कतर्व्यनिष्ठा एवं अनुशासन से अपने-अपने दायित्व निर्वहन की आशा व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  NEET पुनर्परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का सख्त पहरा, 11 परीक्षा केंद्र सुरक्षा घेरे में।

ख़बर शेयर करें -