रिक्शे में सटकर महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी करने वाली शातिर महिला चोर गिरफ्तार, माल भी बरामद।

ख़बर शेयर करें -

रिक्शे में सटकर महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी करने वाली शातिर महिला चोर गिरफ्तार, माल भी बरामद।

 

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

कोतवाली हल्द्वानी / थाना मुखानी क्षेत्र में रिक्शे में सवार महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी करने वाली शातिर चोर महिला को पुलिस टीम ने मय चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरण:-

 

 

 

दिनांक 26/03/2026 को वादिनी दीपा खडायत पत्नी दिवान सिंह खनायत निवासी आरके टेंट हाउस रोड आशियाना ग्रुप कुसुमखेडा हल्द्वानी जिला नैनीताल की तहरीर बाबत दिनांक 9/03/2026 को कालाढूंगी टैम्पो स्टेंण्ड से अपने घर आऱ.के .टेण्ट रोड के लिए एक आटो में बैठी।उस वक्त तक मेरे गले में मंगलसूत्र था।जब मैं घर पहुंची तो मेरा मंगलसूत्र गले से गायब था। जिस आटो रिक्शा में मैं बैठी थी उस रिक्शे में ही एक महिला जो कि सावले रंग की थी तथा उसके साथ एक छोटा बच्चा भी था आटो में सवारी ज्यादा बिठाने की वजह से वह औरत बार-बार मुझे खिसकने को कहती रही तथा मुझसे सटकर बैठ गयी।मुझे शक है कि उसी औरत द्वारा मेरा मंगलसूत्र गले से काट दिया है वादिनी की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा एफआईआर नं0 104/26 धारा 305(3) 61(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना उ0नि0 कृपाल सिंह के सुपुर्द की गयी ।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार का खूनी हमला: महिला की मौत, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप, 19 दिन में दूसरी वारदात।

 

 

 

 

 

पुलिस द्वारा की कार्यवाही:-

उक्त घटना के तत्काल अनावरण हेतु डॉ0 श्री मंजूनाथ टी0सी0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सख्त कानूनी कार्यवाही के दिशा – निर्देश दिये गये।

 

 

 

इस आदेश के क्रम में श्री मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी,  अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सुरागरसी–पतारसी, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से उक्त चोरी की घटना में संलिप्त महिला चोर मुस्कान पत्नी अमित निवासी ब्रजधाम कॉलोनी थाना हाईवे मथुरा जिला मथुरा उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष को दिनांक 27.04.2026 को रोडवेज के स्टेशन हल्द्वानी के पास से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड की दिशा में बड़ी पहल, ग्राम स्तर तक मजबूत होगा आपदा प्रबंधन तंत्र।

 

 

 

 

गिरफ्तार अभियुक्ता द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि उसके द्वारा मुखानी क्षेत्र में मंगलसूत्र चोरी करने की घटना को पूर्व में भी कारित किया, गया है जिसके आधार पर थाना मुखानी से सम्पर्क करने पर बताया कि उक्त अज्ञात के विरूद्ध थाना मुखानी में एफआईआर नं0 34/26 धारा 305(B) बीएनएस पंजीकृत है। व बताया की अभियुक्ता के पति के द्वारा चोरी की घटनाओं में सहयोग किया जाता है।
दोनों अभियोगों से संबंधित माल बरामद कर बरामदगी के आधार पर उपरोक्त दोनों अभियोगों में धारा 317(2)बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्ता को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

 

 

नाम पता अभियुक्ता – मुस्कान पत्नी अमित निवासी ब्रजधाम कॉलोनी थाना हाईवे मथुरा जिला मथुरा उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष।

अभियुक्ता एवं उसके पति का अपराधी इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तो आपराधिक इतिहास निम्न हैं।

1- अभियुक्ता मुस्कान का आपराधिक इतिहास-
Fir no 34/2026 धारा 305(बी) बीएनएस चा0 थाना मुखानी

यह भी पढ़ें 👉  बाल सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 1098 हेल्पलाइन के प्रचार पर जोर।

2- अभियुक्त अमित पुत्र ओमवीर बालरिया निवासी ब्रजधाम कॉलोनी थाना हाईवे मथुरा जिला मथुरा उ0प्र0 का आपराधिक इतिहास-
1- Fir no-438/2019 धारा 395/397/412 भादवि थाना अछनेरा आगरा
2- Fir no 36/2020 धारा 398/401 भादवि थाना अछनेरा आगरा
3- Fir no 40/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अछनेरा आगरा
4- Fir no 426/20 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना अछनेरा आगरा
5- Fir no 353/21 धारा 307 भादवि थाना न्यू आगरा
6- Fir no 354/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना न्यू आगरा

अभियुक्त से बरामद माल:-
1. एक पीली धातु का पैन्डल मय पीली धातु की चैन
2. एक पीली धातु का पैण्डल लाल मोती 12 दाने पीली धातु काले मोती सहित धागे में पिरोये हुये माला

पुलिस टीम:-

1- उ0नि0 कृपाल सिंह- चौकी प्रभारी हीरानगर
2- उ0नि0 अविनाश मौर्य – थाना मुखानी
3- हे0कानि0 मनोज कुमार – कोतवाली हल्द्वानी
4- कानि0 रोहित कुमार- थाना मुखानी
5- म0कानि0 राजवती – कोतवाली हल्द्वानी