अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों पर समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी के नेतृत्व में हूई आयोजित।

अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित।

 

रोशनी पांडेय – सह संपादक

अल्मोड़ा  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी लेवल 01 तथा लेवल 02 के अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर शिकायतों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक शिकायतों को पोर्टल में स्वयं पढ़ा, तथा अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें, कि शिकायतकर्ता से फोन पर जरूर बात करें तथा उसकी समस्या का निदान करने की भी कार्यवाही करें।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम सुनवाई से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट।

 

 

जिलाधिकारी ने कहा कि समय-समय पर मा0 मुख्यमंत्री द्वारा सीएम हैल्प लाइन में दर्ज शिकायतों के सम्बन्ध में हुई कार्यवाही की समीक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी दर्ज शिकायतों को प्रत्येक दिन अपनी लॉगिन आईडी में देखना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता कर दर्ज शिकायत पर की गयी कार्यवाही से अवगत कराया जाय साथ ही लंबित शिकायतों में समयबद्धता का ध्यान में रखते हुये उनका निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

 

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

kj
tara