सगे भाई-बहन ने उठाया ऐसा कदम, देखने वाले रह गए आश्चर्यचकित, बोले- हे भगवान, क्या हुआ..

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

जौनपुर जिले में सगे भाई बहन ने कमरा बंद कर आत्महत्या कर लिया। घटना मंगलवार सायं काल की है। भाई-बहन ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है वहीं इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दरअसल जौनपुर जिले के कोतवाली इलाके के अंतर्गत सिधाई गांव निवासी दरोगा राजभर की सबसे छोटे पुत्र राज कपूर (24) और सबसे छोटी बेटी पुष्पा (19) वर्ष मंगलवार को शाम कार घर पर अकेले थे।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिगों को गाड़ी देना पड़ सकता है भारी! SSP नैनीताल की अभिभावकों से भावुक अपील, बोले— हादसों के दृश्य रातों की नींद उड़ा देते हैं।

 

 

परिवार के अन्य सदस्य काम करने के लिए बाहर गए थे जबकि राज कपूर की पत्नी जालंधर गई थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच दोनों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके फांसी लगा लिया। परिवार के लोग वापस आए तो दरवाजा खोलने लगे लेकिन दरवाजा नहीं खुला। काफी देर तक लोग आवाज लगाते रहे लेकिन कमरे से न तो राज कपूर की आवाज सुनाई दी और नहीं पुष्पा की। ऐसे में अनहोनी की आशंका को भांपते हुए परिजनों ने सायं काल दरवाजा जबरदस्ती तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

 

 

दरवाजा तोड़ने के बाद परिवार के लोग जब कमरे में प्रवेश किए तो उस कमरे के अंदर का मंजर देख कर आवक रह गए। कमरे में राज कपूर और पुष्पा एक ही साड़ी से फंदा बनाकर पंखे के सहारे लटके हुए पाए गए। दोनों को फंदे से उतारा गया और परिवार के लोग भागे दौड़े दोनों को लेकर शाहगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच पड़ताल करने के उपरांत मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में वन विभाग का महाएक्शन, राष्ट्रीय एकता दिवस पर 81 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, 1100 जवानों ने घेरा पूरा इलाका।

 

 

भाई-बहन की मौत की पुष्टि हो जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वह सूचना मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय भी घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों का शव कब्जे में ले लिए। पुलिस का कहना है कि कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।