ग्रीन फील्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीरुमदारा, रामनगर द्वारा आयोजित प्रथम जी.एफ.ए. कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का आयोजन शानदार ढंग से हुआ संपन्न।

ग्रीन फील्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीरुमदारा, रामनगर द्वारा आयोजित प्रथम जी.एफ.ए. कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का आयोजन शानदार ढंग से हुआ संपन्न।
ख़बर शेयर करें -

ग्रीन फील्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीरुमदारा, रामनगर द्वारा आयोजित प्रथम जी.एफ.ए. कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का आयोजन शानदार ढंग से हुआ संपन्न।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

पीरुमदारा, रामनगर।
ग्रीन फील्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा आयोजित प्रथम जी.एफ.ए. कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का आयोजन भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं सांसद प्रतिनिधि  इंद्र सिंह रावत ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट और सामाजिक कार्यकर्ता  संजय डॉर्रबी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पंचवटी नासिक में साध्वी अखाड़ा महापरिषद का भव्य सम्मेलन सम्पन्न, भारत की प्रथम महिला शंकराचार्य के सान्निध्य में हुआ ऐतिहासिक आयोजन।

बालिका वर्ग का रोमांचक फाइनल

बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला दून स्कॉलर अकादमी और शाइनिंग स्टार स्कूल के बीच हुआ। दून स्कॉलर अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला सेट 25-18 और दूसरा सेट 29-27 से जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया।

  • उपविजेता: शाइनिंग स्टार स्कूल।
  • तृतीय स्थान: ग्रीन फील्ड अकादमी।

बालक वर्ग में ग्रेट मिशन ने मारी बाजी

बालक वर्ग के फाइनल में ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल (GMPS) ने पायनियर स्कूल को हराकर खिताब अपने नाम किया। ग्रेट मिशन के खिलाड़ियों ने पहला सेट 25-21 और दूसरा सेट 25-18 से जीत दर्ज की।

  • उपविजेता: पायनियर स्कूल।
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने जर्मनी में चयनित नर्स सपना राणा को दी बधाई

प्रतियोगिता का आकर्षण

प्रतियोगिता में क्षेत्र के 21 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। खेलों से पहले सभी खिलाड़ियों ने वॉर्मअप कर अपने जज़्बे का परिचय दिया।

अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं ग्रीन फील्ड अकादमी के महाप्रबंधक शिशुपाल सिंह रावत, प्रबंधक गौरव रावत, प्रधानाचार्य श्रीमती कंचन बिष्ट, और एसोसिएशन के सचिव हिमांशु जोशी (गुरु नानक पब्लिक स्कूल, बसई) विशेष रूप से मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों के खिलाफ SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का बुलडोजर एक्शन, 07 बंद दुकानों की चोरी का पर्दाफाश, 45+ मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर 'पिद्दा' और साथी गिरफ्तार, लालकुआं, मुखानी व काठगोदाम में चोरी के मुकदमों का राजफाश, 2 लाख 28 हज़ार की नगदी, मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस टीम की एसएसपी ने थपथपाई पीठ।

विजेताओं को सम्मान

कार्यक्रम के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण शिशुपाल सिंह रावत, गौरव रावत, और प्रधानाचार्य श्रीमती कंचन बिष्ट ने किया।

 

शुभकामनाएं

कार्यक्रम के अंत में ग्रीन फील्ड अकादमी के महाप्रबंधक ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आयोजन समिति को बधाई दी। प्रतियोगिता ने क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपने कौशल दिखाने का अद्भुत अवसर प्रदान किया।


ख़बर शेयर करें -