वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिदरजीत सिंह ने किए बंपर तबादले।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

रुद्रपुर – आदर्श आचार संहिता के हटते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिदरजीत सिंह का चाबुक चला है। एसएसपी ने बड़ी संख्या में पुलिस महकमे के अधिकारियों के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी की अनुसार एस एस पी बरिदरजीत सिंह ने पांच पुलिस क्षेत्राधिकारियों सहित 23 उप निरीक्षकों के विभिन्न थानों व चौकियों में तबादले किए हैं। काशीपुर सीओ वीर सिंह को पंतनगर व कार्यलय,सीओ पंतनगर अमित कुमार को पंतनगर से काशीपुर, बाजपुर सीओ वंदना वर्मा को सितारगंज सीओ सितारगंज ओमप्रकाश को सीओ यातायात,सीओ यातायात आशीष भारद्वाज को सीओ बाजपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा गदरपुर थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी विजेंद्र शाह को प्रभारी निरीक्षक जसपुर कोतवाली, पंतनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी को पुलिस कार्यालय और ट्रांजिट कैंप थाना का निरीक्षक बनाया गया है। थाना टाजिट कैम्प के निरीक्षक सुंदरम शर्मा को पुलिस कार्यालय से संबंधित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, SSP का सख्त संदेश—शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई।

 

इसके अलावा एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट को थाना प्रभारी गदरपुर, आईटीआई थाना प्रभारी विधादत्त जोशी को एस ओ जी प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस के साथ ही रम्पुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी को थाना प्रभारी आईटीआई, पुलिस कार्यालय में तैनात उप निरीक्षक विनोद फत्र्याल को थाना प्रभारी ट्रांजिट कैंप बनाया गया है। पुलभट्टा थाना में तैनात महिला उप निरीक्षक नीमा बोरा को सिडकुल चौकी प्रभारी, कोतवाली रुद्रपुर में तैनात एस आई अर्जुन गिरी को चौकी प्रभारी बन्ना खेड़ा सुरेन्द्र सिंह को थाना पुलभट्टा थाना बाजपुर से उप निरीक्षक दिनेश परिहार को चौकी प्रभारी कुडेश्वरी, चौकी प्रभारी कुडेश्वरी ओमप्रकाश को थाना गदरपुर, ट्रांजिट कैंप थाने से एस आई कौशल भाकुनी को चौकी प्रभारी सूर्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Narendra Modi ने अजमेर से शुरू किया देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान, पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से किया सहभाग।

 

इसके अलावा चौकी प्रभारी सूर्या पूरन सिंह को थाना ट्रांजिट कैंप, गदरपुर थाना से उप निरीक्षक आर सी बेलवाल को प्रभारी चौकी शिवराज पट्टी,एस आई हरविंदर सिंह को पैगा से रुद्रपुर थाना गदरपुर से उप निरीक्षक प्रकाश भट्ट को चौकी प्रभारी सिडकुल सितारगंज, सितारगंज चौकी प्रभारी चंदन सिंह को थाना गदरपुर वही शिवराज पट्टी के चौकी प्रभारी अमित को थाना गदरपुर, सिडकुल चौकी प्रभारी मुकेश मिश्रा को थाना टाजिट कैम्प से संबंधित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिदरजीत सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को तत्काल प्रभाव से चार्ज लेने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  “देवभूमि अब बन रही है खेलभूमि”-मुख्यमंत्री

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *