280 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार: नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान।

ख़बर शेयर करें -

280 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार: नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए नशा तस्करों पर लगातार कड़ी कार्यवाही कर रही है नैनीताल पुलिस

लग्जरी कार से कर रहा था चरस तस्करी का कारोबार,
कालाढूंगी पुलिस ने चरस संग किया गिरफ्तार,

 

 

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु नशा तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है, जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम, भवाली-भीमताल में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, पार्किंग व शटल सेवा से होगा आवागमन।

 

 

इसी क्रम में दिनांक 20.12.2024 को थानाध्यक्ष कालाढूंगी  पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करते हुऐ दौराने चैकिंग उप निरीक्षक कृष्णा गिरी द्वारा मय टीम चकलुवा स्थित लोहे के पुल से 100 मीटर आगे हल्द्वानी की ओर अभियुक्त करन सागर पुत्र स्व0 श्री सुरेश सागर निवासी लामाचौड़ थाना मुखानी जनपद नैनताल उम्र-25 वर्ष को वाहन संख्या UK 04 K 5189 होण्डा सिटी कार में 280 ग्राम चरस तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास योजनाओं के खर्च में तेजी लाने के निर्देश, मुख्य सचिव बोले—बजट लैप्स नहीं होना चाहिए।

 

 

उक्त संबंध में थाना कालाढूंगी में FIR NO. 126/2024 धारा 8/20/60 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

 

 

 

अभियुक्त से पूछताछ

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह पूर्व में भी अवैध चरस तस्करी में थाना मुखानी से वर्ष 2021 में जेल जा चुका है,

यह भी पढ़ें 👉  अवैध तमंचे के साथ दो युवक गिरफ्तार, अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने दबोचा।

आपराधिक इतिहास
उक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में नशे के संबंध में 04 अभियोग पंजीकृत है।

बरामदगी का विवरण
1- 280 ग्राम चरस
2- वाहन कार संख्या UK 04 K 5189 होंडा सिटी

गिरफ्तारी टीम
▪️थानाध्यक्ष कालाढूंगी  पंकज जोशी,
▪️उप निरीक्षक कृष्ण गिरी
▪️कानि0 राजा गौतम
▪️कानि0 विरेन्द्र सिह राणा
▪️कानि0 तेजपाल सिंह